{"_id":"67d06212a04bb48ef20761ed","slug":"case-filed-for-stone-pelting-on-roadways-bus-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बस पर पथराव में मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बस पर पथराव में मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Tue, 11 Mar 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:47 PM IST
सार
रोडवेज बस बस स्टैंड के बाहर पहलवान होटल के निकट खड़ी थी। होटल से बाहर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने परिचालक से बस हटाने के लिए कहा था। आरोपियों ने बस पर पथराव किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर बस स्टैंड के बाहर रोडवेज बस पर पथराव के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एक रोडवेज बस बस स्टैंड के बाहर पहलवान होटल के निकट खड़ी थी। होटल से बाहर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने परिचालक से बस हटाने के लिए कहा था। आरोपियों ने बस पर पथराव किया था।
विज्ञापन
इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया था। इस संबंध में सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन