फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed for attempt to murder and fraud

Hathras News: जान से मारने की कोशिश व धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Jan 2025 08:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 08:24 AM IST
सार

धोखा देकर 20 हजार रुपये एडवांस ले लिए और सिल्वर धातु की 100 मूर्तियां भी ले गया। पीड़ित मूर्ति और रुपये लेने गए तो उसने मना कर दिया। विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Case filed for attempt to murder and fraud
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर के मोहल्ला चामड़ गेट तरफरा रोड निवासी जुबैर पुत्र नफीस अहमद ने न्यायालय के आदेश पर जान से मारने की कोशिश और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शिकायत में जुबैर ने कहा है कि वह मूर्ति पर पॉलिश की ठेकेदारी करते हैं। शाहरुख पुत्र कमरुद्दीन निवासी भवीपुर ने उन्हें धोखा देकर 20 हजार रुपये एडवांस ले लिए और सिल्वर धातु की 100 मूर्तियां भी ले गया। वह उसके पास सात सितंबर को सुबह आठ बजे मूर्ति और रुपये लेने गए तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन


विरोध किया तो शाहरुख ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहां मौजूद सोहेल, बबलू, कमरुद्दीन, नासिर, नूरहसन, वकील निवासीगण नवीपुर खुर्द और आबिद निवासी नगला नंद ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे की बट से हमला किया। उनकी जेब में रखे 2500 रुपये भी लूट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed