फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against two unknowns who shot the doctor

डॉक्टर को गोली मारने वाले दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Oct 2019 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two unknowns who shot the doctor
डॉक्टर को गोली मारने में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

नगला खुशाली के निकट बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक डॉक्टर को गोली मारने का मामला
अलीगढ़ में चल रहा घायल का इलाज, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली के निकट डॉक्टर पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल डॉक्टर का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली निवासी जितेंद्र अग्निहोत्री लाढ़पुर में क्लीनिक चलते हैं। शनिवार की रात को करीब साढ़े सात बजे वह लाढ़पुर से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनको गोली मार दी और आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हाल में अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने भाई नरेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed