फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against teacher for beating student

Hathras News: छात्र की पिटाई, मां की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किया गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 03:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 03:05 AM IST
सार

छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि बच्चे की पिटाई के दौरान स्कूल स्टाफ खड़ा होकर देखता रहा। किसी भी शिक्षक या कर्मचारी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन
Case filed against teacher for beating student
छात्र की पिटाई का सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरदिलनगर के श्री राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

  
मोहल्ला जलेसरी गेट पुरदिलनगर सिकंदराराऊ निवासी हरदेवी पत्नी भगवान सिंह ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा संदीप पुरदिलनगर स्थित श्री राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल में कक्षा-8 में पढ़ता है। 26 सितंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे बेटे संदीप को स्कूल के अध्यापक हिमांशु ने होमवर्क न करने पर डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके पैर में काफी चोट आई है। चोट के गहरे निशान बन गए हैं। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि घटना के दौरान स्कूल स्टाफ खड़ा होकर देखता रहा। किसी भी शिक्षक या कर्मचारी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। परिजनों ने विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed