{"_id":"64513198b32c5e701d0655b6","slug":"case-filed-against-satta-king-chatura-wife-for-violating-code-of-conduct-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सट्टा किंग चतुरा की पत्नी पर आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज, निर्दलीय लड़ रहीं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सट्टा किंग चतुरा की पत्नी पर आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज, निर्दलीय लड़ रहीं चुनाव
Tue, 02 May 2023 09:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 May 2023 09:22 PM IST
सार
मीनू गुप्ता ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए 100 से ज्यादा लोगोे को साथ लेकर मेंडू में चुनाव प्रचार कर रही थी। पुलिस ने मीनू गुप्ता के अलावा 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनकी भी पहचान में जुटी है। उल्लेखनीय है कि मीनू गुप्ता सट्टा किंग चतुरा की पत्नी है।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मेंडू नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का निर्दलीय चुनाव लड़ रही मीनू गुप्ता पत्नी चतुर्भुज गुप्ता के विरुद्ध भी आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह करीब 100 लोगों के साथ चुनाव प्रचार कर रही थी। पुलिस अब उनके साथ चुनाव प्रचार में कर रहे लोगों को भी चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
मीनू गुप्ता का पति चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा जिले में सट्टा किंग के नाम से कुख्यात है। और उस पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मेंडू नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही मीनू गुप्ता पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि मीनू गुप्ता ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए 100 से ज्यादा लोगोे को साथ लेकर मेंडू में चुनाव प्रचार कर रही थी। पुलिस ने मीनू गुप्ता के अलावा 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनकी भी पहचान में जुटी है। उल्लेखनीय है कि मीनू गुप्ता सट्टा किंग चतुरा की पत्नी है।
विज्ञापन
चतुरा पर सट्टे की खाईबाड़ी कराने, गिरोहबंद अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट जैसे 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों भी उसके दो बेटों को पुलिस ने अवैध शराब सहित बंदी बनाया था। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन गिरीश चंद गौतम का कहना है कि उक्त निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना अनुमति के काफी लोगों के साथ प्रचार कर रही थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।