{"_id":"680f624a6360a6e18501a0e3","slug":"case-filed-against-private-bank-manager-for-withdrawal-from-fake-credit-card-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: फर्जी क्रेडिट कार्ड से एक लाख की निकासी, निजी बैंक के प्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा, ऐसे निकाले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: फर्जी क्रेडिट कार्ड से एक लाख की निकासी, निजी बैंक के प्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा, ऐसे निकाले रुपये
Mon, 28 Apr 2025 04:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 04:41 PM IST
सार
प्रबंधक ने अपनी ही बैंक के एक कर्मचारी के साथ मिलकर एक शिक्षक का फर्जी क्रेडिट कार्ड तैयार कर लिया। इसके बाद एक लाख रुपये की निकासी कर ली गई, जब इस बारे में शाखा प्रबंधक से जानकारी की लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
फर्जी क्रेडिट कार्ड प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
शिक्षक के नाम का फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर एक लाख रुपये से अधिक की निकासी कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में निजी बैंक के प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर के गांव अहियापुर कला के रहने वाले हेमेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र नारायण प्रसाद पिप्पल प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया कि चंदपा के गांव मीतई में एक निजी बैंक शाखा है, जिसके प्रबंधक ने अपनी ही बैंक के एक कर्मचारी के साथ मिलकर उसका फर्जी क्रेडिट कार्ड तैयार कर लिया। इसके बाद एक लाख रुपये की निकासी कर ली गई, जब उसे इस मामले की जानकारी हुई तो उसने शाखा प्रबंधक से जानकारी की लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसके बाद 14 अगस्त 2024 को बैंक के आगरा स्थित मुख्यालय पर संपर्क किया तो बैंक अधिकारियों ने मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया लेकिन बैंक ने समस्या हल करने की जगह उसकी ई-मेल आईडी पर मामले को निपटाने के लिए 46000 रुपये की धनराशि जमा कराने का दबाव बनाया, जबकि उसने कोई क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कराया है। काफी चक्कर लगाने के बाद बैंक प्रबंधक ने एक अन्य व्यक्ति का नाम लिया, जिसने एक लाख रुपये की निकासी की है।
विज्ञापन
न्यायालय ने मामले में थाना सदर पुलिस को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक, एक बैंककर्मी, जिसका नाम नहीं पता और सुधीर कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी मीतई, थाना चंदपा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।