{"_id":"6437081cf736ade3da036304","slug":"car-rammed-into-destitute-cattle-one-killed-two-injured-hathras-news-c-2-1-ali1026-91501-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निराश्रित गोवंश से टकराकर नाले में घुसी कार, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निराश्रित गोवंश से टकराकर नाले में घुसी कार, एक की मौत, दो घायल
Thu, 13 Apr 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:05 AM IST
सार
सादाबाद में मुरसान रोड पर गोलपुरा के पास कार निराश्रित गोवंश से टकराकर नियंत्रित हो गई। कार नाले में जा घुसी। कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
मुरसान रोड पर हुए हादसे की परिजनों को फोन पर जानकारी देता घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरसान रोड पर बुधवार रात निराश्रित गोवंश से टकराकर कार नाले में जा घुसी। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि मथुरा के राया निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुरसान निवासी शिवम (28) बुधवार को मथुरा के राया निवासी अर्पित अग्रवाल (23) पुत्र हेमकांत अग्रवाल और राया निवासी अमित कुमार (32) पुत्र राजेश कुमार के साथ कार से मुरसान आ रहा था। रात करीब 11:45 बजे सादाबाद में मुरसान रोड पर गोलपुरा के पास उनकी कार निराश्रित गोवंश से टकराकर नियंत्रित हो गई। कार नाले में जा घुसी। कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी सादाबाद भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर अर्पित और अमित को जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन