{"_id":"6890abe27d71cc51f40195e2","slug":"car-hits-a-group-of-kanwariyas-three-kanwariya-injured-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार का टायर फटा, अनियंत्रित्र हो कांवड़ियों के जत्थे से टकराई, तीन कांवड़िया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार का टायर फटा, अनियंत्रित्र हो कांवड़ियों के जत्थे से टकराई, तीन कांवड़िया घायल
Mon, 04 Aug 2025 06:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:17 PM IST
सार
हाथरस के हसायन क्षेत्र में सलेमपुर पुलिस चौकी निकट तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिससे असंतुलित होकर कांवड़ियों के जत्थे से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़िया घायल हो गए। घायलों को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार का अचानक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ ला रहे कांवड़ियों के जत्थे से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़िया घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हाथरस की थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र में सलेमपुर पुलिस चौकी के पास 4 अगस्त की सुबह तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिससे असंतुलित होकर कांवड़ियों के जत्थे से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़िया घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल होने वालों में सौरभ, नीरज और हेमंत शामिल हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह सभी कोतवाली चंदपा के गांव परसारा के निवासी हैं और गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। घायलों के परिजन और गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बागला जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन