फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car collides with divider and overturns in Hathras on Agra Aligarh National Highway

Hathras Road Accident: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला व मासूम समेत चार की मौत, चार घायल

Fri, 01 Nov 2024 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 04:27 PM IST
सार

हादसे में दोनों परिवार से एक-एक महिला और एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना से दोनों परिवार में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
Car collides with divider and overturns in Hathras on Agra Aligarh National Highway
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर तेज रफ्तार चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब सात फीट हवा में उछली और फिर पेड़ से टकराने के बाद करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


हादसा हाईवे पर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के पास शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ। हादसे में सोनम (40) पत्नी अनुज अग्रवाल, इनके बेटे मिताई (5), रुबी (37) पत्नी सौरभ अग्रवाल, बेटे चेतन (10) की मौत हो गई। अनुज अग्रवाल (38), बेटी हांती (12), सौरभ अग्रवाल (38) और इनका बेटा गौरांग (9) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल सौरभ और गौरांग को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


दोनों भाई परिवार के साथ अपनी टियागो कार से बेलौन वाली देवी के दर्शन करने और गंगा स्नान करने गए थे। हादसे के वक्त आगरा लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहले मौके पर और फिर बागला जिला अस्पताल पहुंच गए। गाड़ी अनुज अग्रवाल चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त धमाका इतना जबरदस्त था कि सड़क से गुजर रहे लोग रुक गए और हादसा स्थल की दौड़ पड़े। लोगों ने बमुश्किल घायलों को गाड़ी से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर कोतवाली चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने सोनम, रुबी, चेतन और मिताई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद आगरा भिजवा दिया। 

हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। -अशोक कुमार, एएसपी।

इनकी हुई मौत

  • सोनम पत्नी अनुज अग्रवाल 40 वर्षीय
  • मिताई पुत्री अनुज अग्रवाल 5 वर्षीय
  • रूबी पत्नी सौरभ अग्रवाल 37 वर्षीय
  • चेतन पुत्र सौरभ अग्रवाल 10 वर्षीय


गंभीर घायल

  • गौरांग पुत्र सौरभ अग्रवाल 9 वर्षीय
  • सौरभ अग्रवाल 38 वर्षीय


घायल

  • अनुज अग्रवाल 38 वर्षीय
  • हांती पुत्री अनुज अग्रवाल 12 वर्षीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed