{"_id":"5a1710404f1c1b4e718b51d8","slug":"candidates-in-the-multiplication-of-votes-with-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों संग वोटों के गुणा-भाग में जुटे रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों संग वोटों के गुणा-भाग में जुटे रहे प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के मतदान के अगले दिन गुरुवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जमकर थकान उतारी। पहले तो प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंट्स ने जमकर नींद ली और उसके बाद प्रत्याशियों के घर पर समर्थकों का दरबार सजा। चुनाव में बेशक किसी की भी हार-जीत हो, लेकिन प्रत्याशियों के चेहरे पर मतदान से निपटने के बाद राहत के भाव साफ झलक रहे थे।
प्रत्याशी समर्थकों से घिरे रहे और बूथवार वोटों का गुणा-भाग लगाते रहे। हर इलाके में अपने पक्ष में हुए मतदान का रुझान भी लेते रहे। समर्थक भी प्रत्याशियों को खुश करने के लिए उनके मनमाफिक आंकड़ों और रुझानों का पिटारा उनके सामने खोलते नजर आए। इनके आधार पर प्रत्याशी और उनके समर्थक हार-जीत की संभावनाओं का आकलन करते रहे। पूरे जिले की हर निकाय में प्रत्याशियों के घर कमोेबेश ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। प्रत्याशियों के यहां दिन भर मिलने-जुलने वालों का भी तांता लगा रहा। अमर उजाला टीम ने प्रत्याशियों के घर-दफ्तरों पर पहुंचकर वहां के हालात का जायजा लिया।