{"_id":"6a67a01279b93258d9025518","slug":"camps-will-be-set-up-at-a-distance-of-10-feet-from-the-main-road-hathras-news-c-56-1-sali1016-151963-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुख्य मार्ग से 10 फीट दूरी पर लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुख्य मार्ग से 10 फीट दूरी पर लगेंगे शिविर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : samvad
श्रावण मास में जनपद से गुजरने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम ने कहा कि कांवड़ शिविर मुख्य मार्ग से कम से कम 10 फीट की दूरी पर स्थापित किए जाएंगे। शिविरों में अग्निशमन, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और प्राथमिक उपचार के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कांवड़ संघों के प्रतिनिधियों एवं शिविर संचालकों के साथ बैठक की। डीएम ने साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और आपत्तिजनक संगीत नहीं बजाने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि शिविर लगाने से पूर्व स्थानीय प्रशासन से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
कांवडि़यों के लिए सादाबाद सीएचसी में बना कॉल सेंटर
सादाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिवभक्तों को त्वरित चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से एक विशेष कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। कॉल सेंटर स्वास्थ्य टीमों और यात्रा मार्ग पर लगे चिकित्सा शिविरों की निगरानी करेगा।
सोमवार को सीएचसी सादाबाद के सभागार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दानवीर सिंह ने की। दानवीर सिंह ने बताया कि श्रावण मास के चारों सोमवार को यात्रा मार्ग पर चिकित्सा शिविर लगेंगे। इन शिविरों में प्रशिक्षित टीमें प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों को शिविरों का प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। संवाद