फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Came to in laws house on birthday, died due to electrocution

Hathras News: आया था ससुराल में साले के जन्मदिन पर, करंट लगने से हुई मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी

Thu, 22 Jun 2023 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 10:41 PM IST
सार

युवक साले के जन्मदिन में शामिल होने अपनी ससुराल आया था। बृहस्पतिवार की शाम को वह नहाकर तार पर तौलिया सुखा रहा था। अचानक तार में करंट दौड़ गया। वह करंट की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Came to in laws house on birthday, died due to electrocution
करंट से मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटान में साले के जन्मदिन में शामिल होने आया युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। ससुराल पक्ष के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अजय (26) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी जीवनी मंडी आगरा की शादी 20 दिन पूर्व चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटान में हुई थी। वह अपने साले के जन्मदिन में शामिल होने अपनी ससुराल आया था। बृहस्पतिवार की शाम को वह नहाकर तार पर तौलिया सुखा रहा था। अचानक तार में करंट दौड़ गया। वह करंट की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


यह देखकर ससुराल पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग रोने-बिलखने लगे। मृतक के परिजन भी हाथरस के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed