फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Call center raid, millions of fake items recovered

कॉल सेंटर पर छापा, लाखों का नकली सामान बरामद

Fri, 27 Apr 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 27 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Call center raid, millions of fake items recovered
छापे के दौरान सीओ सिटी व अन्य अधिकारी कॉल सेंटर में रखे नकली सामान के बारे में जानकारी करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
कॉल सेंटर की धोखाधड़ी के शिकार मध्यप्रदेश के सतना जिले के आकाश पांडेय की शिकायत पर सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के चक्की बाजार में चल रहे कॉल सेंटर दिव्य ऋषि ज्योतिष संस्थान पर छापा मार दिया।
विज्ञापन


यहां से संचालक को हिरासत में लेने के बाद ओढ़पुरा के पास एक कॉलोनी में कॉल सेंटर के पार्सल हाउस पर भी छापा मारा गया। यहां से लाखों रुपये के नामचीन ब्रांडों के नाम वाले नकली जूते, घड़ी, चश्मे, टी-शर्ट, लोअर आदि सामान पुलिस ने बरामद किया है। बरामद किए गए सामान को सूचीबद्ध किया जा रहा है। आरोपी संचालक के विरुद्ध सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।        
विज्ञापन


सीओ सिटी सुमन कनौजिया के मुताबिक उन्हें आकाश पांडेय ने वाट्सएप पर शिकायत कर बताया कि फरवरी माह में शहर के चक्की बाजार में चल रहे कॉल सेंटर से रिचा नाम की लड़की ने फोन कर उसे लकी ग्राहक बताकर साढ़े चार हजार रुपये में सैमसंग कंपनी का जे-7 फोन, रीबोक कंपनी के जूते, घड़ी, चश्मे के अलावा टी-शर्ट आदि सामान देने की बात कही। इस पर आकाश ने ऑफर बुक कर दिया। कुछ दिनों बाद जब पार्सल उसके घर पहुंचा तो उसमें कागज की रद्दी और बेहद घटिया कंपनी का एक लोअर था। आकाश ने कॉल सेंटर के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गूगल पर हाथरस के कॉल सेंटरों के बारे में सर्च किया तो पता चला कि जिलेभर में फैले कॉल सेंटरों का फर्जीवाड़ा कोई नई बात नहीं है। इसी दौरान उसे सीओ सिटी सुमन कनौजिया के कॉल सेंटरों पर छापेमारी की खबरों के बारे में पता चला। आकाश ने सीओ से शिकायत करने की ठान ली। सीओ का वाट्सएप नंबर पता करने के बाद उसे अपनी तहरीर उन्हें भेज दी। सीओ ने शिकायत मिलने के बाद आकाश से बात कर पूरे मामले की जानकारी की और गुरुवार सुबह छापा मार दिया।


मौके पर संचालक रवि गौतम निवासी सहपऊ पुलिस की पकड़ में आ गया। आरोपी ने बताया कि वह पुलिसकर्मी का बेटा है। कॉल सेंटर में कार्यरत लड़के-लड़कियां कॉलिंग में व्यस्त थे। पुलिस ने यहां से दर्जनों मोबाइल, लैंडलाइन फोन और कंप्यूटर कब्जे में लेकर सीज कर दिए। रवि गौतम ने पूछताछ में कहा कि वह केवल जादू-टोने वाले तंत्र-मंत्र के सामान ही बेचता है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपना पार्सल हाउस काफी दूर ओढ़पुरा के निकट बना रखा है। पुलिस जब ओढ़पुरा पहुंची तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। यहां सैंकड़ों की संख्या में पार्सल रखे हुए थे। पुलिस ने यहां से लाखों रुपये कीमत का नकली सामान, कागज की रद्दी और थर्माकोल बरामद किया है।
-----------------       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed