फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   By November 15, 300 km of roads will be pothole-free

15 नवंबर तक 300 किमी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Sun, 30 Oct 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
By November 15, 300 km of roads will be pothole-free
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में पंद्रह नवंबर तक 300 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। शनिवार को अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने एई, जेई व ठेकेदारों से बैठक में साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी अधीनस्थ व ठेकेदार ने काम में लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोनिवि मंत्री ने अफसरों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि हर हालत में पंद्रह नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निगम ने कार्यालय में एई, जेई व ठेकेदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान चयनित मार्गों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इस मामले में एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि जिले भर में 300 किमी सड़क गड्ढा मुक्ति का कार्य होगा। इसे लेकर बैठक कर एई, जेई ठेकेदारों काम में तेजी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed