{"_id":"60e49d2d8ebc3e726369db1e","slug":"by-forgetting-differences-work-will-have-to-be-done-in-the-spirit-of-cooperation-sasni-news-ali2674481181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतभेद भुलाकर सहयोग की भावना से करना होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतभेद भुलाकर सहयोग की भावना से करना होगा काम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
दो दिवसीय प्रशिक्षण से लौटने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित ने ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग की भावना से आगे बढ़ना होगा तभी सफलता मिलेगी।
दरअसल, कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मथुरा के वृंदावन में लगाया गया था। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण से लौटने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता के लिए पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से काम करना होगा।
प्रशिक्षण शिविर में मिले दिशा निर्देशों को साझा करते हुए उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपस में समन्वय बनाकर काम करने से ही प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव के सपनों को साकार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
मौके पर कैलाश भूमिधर, जीवन किशोर लवानियां, मुन्ना लाल शर्मा, वीरेंद्र जैन, सुरेश मल्ल, बनवारी लाल सविता, मानिक चंद्र, डॉ. कासिम, संदली, निजाम मोहम्मद, अफजल, भोला, सुभाष पवन, मनोज आदि मौजूद थे।