फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   businessman must installed cctv camera infront of his shop

सुरक्षा के लिए व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने लगवाएं कैमरे

Thu, 31 Dec 2020 07:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
businessman must installed cctv camera infront of his shop
सुरक्षा को लेकर व्यापारियों के साथ कोतवाली पर बैठक लेते, एसडीएम, सीओ, कोतवाल एवं पालिका ईओ। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों के साथ एक बैठक की। इसमें व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। इस पर एसडीएम ने व्यापारियों को सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी।
बता दें कि नगर के बाजार में अक्सर चोरी की वारदात होती रहती है। कुछ मामलों में चोर पकड़े जाते हैं तो कुछ मामलों में अंतिम रिपोर्ट लगा दी जाती है। एसडीएम विजय शर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल क्राइम योगेंद्र सिंह व पालिका ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में व्यापारियों ने यह समस्या उठाई। इस पर एसडीएम ने उनसे सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

इसके साथ नगर के बाजार तथा जीटी रोड पर अतिक्रमण का मामला भी बैठक में उठाया गया। बैठक में संजीव जाखेटिया, सुरेश आर्य, संजीव महाजन, नवेद अहमद खान, विजेंद्र मोहन वर्मा, राजे लाला, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विशाल वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय हसीन खां, बबलू सिसौदिया, नीरज वैश्य, शिवकुमार वार्ष्णेय, गौरव वर्मा, कुलदीप दरगढ़, बुलाम अहमद, हाजी कल्लू, इकराम, अंकुश वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed