फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buses will go to Lucknow to provide appointment letters

Hathras News: 975 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिलाने आज से 23 बसें जाएंगी लखनऊ, अन्य मार्गों पर रहेगी किल्लत

Sat, 14 Jun 2025 03:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 03:23 AM IST
सार

15 जून को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। हाथरस जिले के 975 युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिलने हैं। ये युवा 14 जून को बसों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Buses will go to Lucknow to provide appointment letters
हाथरस डिपो रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस महकमे में आरक्षी बने 975 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए 14 जून को हाथरस डिपो की 23 बसें लखनऊ रवाना होंगी। इसके चलते दो दिन हाथरस से दिल्ली व आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर बसों की किल्लत रहेगी। 

विज्ञापन


आरक्षी भर्ती में नियुक्त हुए सभी युवाओं को 15 जून को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। हाथरस जिले के 975 युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिलने हैं। ये युवा 14 जून को बसों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 12 जून की रात इन बसों की सफाई की गई। फस्ट एड बॉक्स की दवाओं को भी अपडेट किया गया। 
विज्ञापन


यह बसें आज सुबह पुलिस लाइन में पहुंच जाएंगी। यहां से अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अलग-अलग क्षेत्र होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो सुमित अवस्थी ने बताया कि यात्रियों को बसों की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। कई बसों के अतरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। यात्रियों की मांग पर यथा संभव बसों का संचालन करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed