फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bus will run in green and orange zone

ऑरेंज व ग्रीन जोन में रोडवेज चला सकता है बसें

Tue, 05 May 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bus will run in green and orange zone
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लॉकडाउन तीन शुरू होने के साथ ही रोडवेज भी इनकम की कवायद में जुट गया है ।हाथरस डिपो द्वारा ऑरेंज व ग्रीन जोन में बसों के संचालन की कार्य योजना तैयार कर ली। लोकल रूटों के अलावा एटा कासगंज होते हुए फर्रुखाबाद तक बस चलाने की योजना पर हरी झंडी मिलना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की घोषणा के साथ रोडवेज बसों के पहिये थम गए थे। इससे निगम को हर रोज खासा नुकसान हो रहा था। यहां तक कि बस स्टैंड पर सन्नाटा था। अब लॉकडाउन थ्री में यातायात संचालन को लेकर कुछ जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए डिपो ने बसों के संचालन की कार्य योजना तैयार कर ली है। डिपो द्वारा करीब 20 बसों का संचालन किया जाएगा। सिकंदराराऊ, जलेसर के अलावा कासगंज एटा होते हुए फर्रुखाबाद तक चलाने पर विचार चल रहा है। निगम के अफसरों की हरी झंडी मिलना बाकी है। एक बस में 50% यात्रियों को उपलब्धता रहेगी साथ ही चालक परिचालकों को सैनिटाइजर दिया जाएगा। इसके अलावा एक सैनिटाइजर परिचालक को यात्रियों के हाथ साफ कराने के लिए भी दिया जाएगा। बस के रूट पर जाने से पहले व आने पर सैनिटाइज किया जाएगा। इस मामले में हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि ऑरेंज व ग्रीन जोन में बसों के संचालन की कार्य योजना तैयार कर ली है। जिसे निगम के अफसरों को भेजा गया है। हरी झंडी मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यात्रियों से नियमों का पूरा पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed