फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bus service started for Agra, Vrindavan and Firozabad

Good News: अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों से आगरा, वृंदावन और फिरोजाबाद के लिए बस सेवा शुरू, यह रहेगा रूट

Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
सार

सभी जगहों से बसों का चलने का समय सुबह सात बजे है। इससे अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Bus service started for Agra, Vrindavan and Firozabad
ग्रामीण इलाके से बस सेवा शुरू करते रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

रोडवेज ने चार नए मार्गों पर बस सेवा शुरू कर दी है। 4 सितंबर से बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। ग्रामीण इलाकों से यह बस आगरा, फिरोजाबाद, वृंदावन के लिए शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि हरनौट भोजपुर से सिंधौली, पनेहरा, गहतोली निर्मल, जिरौली धूमसिंह होते हुए आगरा व बरला से मदापुर, चंडौला सुजानपुर, नरौना 12 नंबर होते हुए आगरा के लिए नए रूट बनाए गए हैं। इसके साथ ही बिजौली से पाली, अतरौली होते हुए फिरोजाबाद और मांड़पुर से बहोना कोटरा, भमसोई, दूधमां, बाढ़ौल, पालीमुकीमपुर, अतरौली होते हुए वृंदावन के लिए बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सभी जगहों से बसों का चलने का समय सुबह सात बजे है। इससे अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इंदल सिंह व पंकज कुमार ने पनेहरा से नहल, खानपुर, जिरौली धूमसिंह होते हुए दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू करने के लिए रूट का सर्वे किया। एआरएम ने बताया कि पनेहरा से दिल्ली तक बस सेवा शुरू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed