फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bus collides with parked tractor-trolley, 10 injured

Hathras road accident: गंगा में अस्थि विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बस खड़े ट्रैक्टर से टकराई, 10 घायल

Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
सार

अस्थि विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बस खड़े हुए ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद एंबुलेंस के लिए भी कॉल किया गया, लेकिन काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची। घायलों को परिजन निजी वाहनों से लेकर अस्पताल तक लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Bus collides with parked tractor-trolley, 10 injured
हादसे में घायल उपचार कराते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

सोरों जी गंगा में अस्थि विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बस मथुरा रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बस सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन लोग चोटिल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बस में कुल 38 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

सदर कोतवाली क्षेत्र के नई के नगला निवासी राजवीर सिंह के पिता भगवान सिंह का निधन 23 नवंबर को हो गया था। उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार पैतृक गांव जिला मथुरा के थाना मगोर्रा के गांव कोसी खुर्द में किया। 27 नवंबर को वह अपने पैतृक गांव से अपने दिवंगत पिता की अस्थियां सोरों में विसर्जित कर पैतृक गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह मथुरा रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे, उनकी बस खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में बस में सवार सीमा पत्नी पंकज, मधु पत्नी सूर्यवीर, प्रकाशवीर पुत्र भगवान सिंह, राजकुमार पत्नी राजवीर, जीतू पुत्र सूर्यवीर, चंद्रवीर पुत्र भगवान सिंह, राजकुमार पुत्र गौरी शंकर निवासीगण नाई का नगला थाना सदर कोतवाली घायल हो गए। कोतवाली मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद एंबुलेंस के लिए भी कॉल किया गया, लेकिन काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची। घायलों को परिजन निजी वाहनों से लेकर अस्पताल तक लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed