फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Burning effigy of Ravana, symbol of evil, crowd gathered

जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला, उमड़ी भीड़

Wed, 09 Oct 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Burning effigy of Ravana, symbol of evil, crowd gathered
धू-धूकर जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला, उमड़ी भीड़
विज्ञापन

क्रासर
देर शाम एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान में हुआ रावण दहन
आगरा की ओर जाने वाला ही रूट हुआ इस दौरान डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। मंगलवार को जिले भर में उत्साहपूर्वक विजय दशमी पर्व मनाया गया। प्रतीकात्मक रावण जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। भगवान राम की जय जयकार की गई। देर शाम पॉलीटेक्निक मैदान में रावण दहन हुआ। वहां इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। देहात से भी लोग रावण दहन को देखन के लिए पहुंचे।
करीब दस दिन की मेहनत के बाद दशानन का 70 फीट ऊंचा दस सिर वाला पुतला तैयार किया गया था। शाम को रावण का पुतला दहन होने से पहले एमजी पॉलिटेक्निक का मैदान भीड़ से भर चुका था। रात साढ़े आठ बजे के करीब भगवान राम, लक्ष्मण के स्वरूप मैदान पहुंच गए। यहां काफी देर तक युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद विभीषण के कहने पर मार्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण की नाभि को निशाना बनाते हुए अग्निबाण छोड़ दिया। कुछ ही देर में अंहकारी रावण धू-धूकर जलने लगा। दूर-दूर तक आग की लपटें पहुंचने लगीं। रंगीन आतिशबाजी और पटाखों की तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन

लोग भगवान श्रीराम की जय जयकार कर रहे थे। लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे थे। कुछ देर बाद ही रावण पुतला धराशायी हो गया। आग की लपटें शांत हुईं तो मौजूद लोग रावण के पुतले के अस्थि पंजर (बांस) निकालकर ले जाने लगे। इस दौरान पुलिस ने लाठियां फटकारीं। रावण दहन के बाद लोग बहुत खुश थे। रावण वध के बाद भगवान श्रीराम और जानकी का मिलन हुआ। मंगलवार की देर शाम तक बड़ी संख्या में लोग पॉलिटेक्निक के मैदान में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ भाड़ के मद्देनजर हाथरस आगरा मार्ग से यातायात को डायवर्ट किया गया। सुरक्षा के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल मैदान व आसपास तैनात रहा। दोपहर में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ रामशब्द यादव, कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना एमजी पॉलिटेक्निक मैदान पहुंचे। रावण दहन को लेकर वहां सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पालिका कर्मियों व बेरिकेडिंग कर रहे ठेकेदार को निर्देशित भी किया।

भीड़ हुई अनियंत्रित तो पुलिस ने फटकारीं लाठियां
स्थानीय एमजी पॉलिटेक्निक मैदान में मंगलवार की रात में रावण दहन के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। भीड़ ने बेरीकेटिंग तोड़ दी। इसके चलते पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी तो कुछ लोग पुलिस से उलझ गए। ऐसे में जमकर हंगामा हुआ। लोगों में रावण के जलते पुतले के अस्थि पंजर लेने की होड़ दिखी। हालांकि मौके पर काफी पुलिस फोर्स तैनात रहा। फिर भी भीड़ को कई बार अनियंत्रित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed