फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Burghi Bitoure and Barley Crop

बुर्जी बिटौरे और जौ की फसल में लगी आग, मचा हाहाकार

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Burghi Bitoure and Barley Crop
बहादुरपुर भूप में जौ की फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर भूप में कई बुर्जी बिटोरों और जौ की फसल में भयंकर आग लग गई। आग की उठती लपटों से किसानों में हाहाकर मच गया। किसानों को आग से काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव बहादुरपुरभूप निवासी भगवान सिंह पुत्र गनेशीलाल ने अपने दो बीघा खेत में जुताई कर जौ की फसल तैयार की थी, लेकिन सात अप्रैल की सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी फसल में आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने फसल में आग लगने की जानकारी दी। पीड़ित ने एसडीएम को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर दमकल, पुलिस और लेखपाल पहुंच गए। भगवान सिंह ने बताया कि उसे करीब 22 हजार रूपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर भी दी है। इधर, इसी गांव में श्रीकृष्ण पुत्र रामस्वरूप के कंडों के बिटोरे, उमाशंकर पुत्र लखमीचंद्र  की भूसे की बुर्जी, पप्पू सिंह पुत्र कमल सिंह की भूसे की बुर्जी, घनश्याम पुत्र नेत्रपाल की भूसे की बुर्जी में आग लग गई। इससे उन्हें भी हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। आग से हुए इस नुकसान की रिपोर्ट का सर्वे लेखपाल प्रेमपाल सिंह ने किया और तहसील प्रशासन को भी अपनी रिपोर्ट सौंपी। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर टीम को भेज दिया गया था। सर्वे करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed