{"_id":"6488c519e7aecc0003014284","slug":"bulldozer-should-be-run-at-the-house-of-rape-convicts-hathras-news-c-56-1-sali1016-1005-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर चलाया जाए बुलडोजर, विहिम ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर चलाया जाए बुलडोजर, विहिम ने की मांग
Wed, 14 Jun 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:05 AM IST
सार
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब बहन-बेटियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग हिंदू समाज की बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे लोगों को बिल्कुल भी माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देते विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब बहन-बेटियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग हिंदू समाज की बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे लोगों को बिल्कुल भी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पुलिस प्रशासन से इस घिनौने कृत्य में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने और रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में अलीगढ़ मंडल प्रभारी राजकुमार पाठक, जिला प्रभारी आशीष कौशिक एडवोकेट, जिला महामंत्री विशाल वार्ष्णेय अपना वाले, जिला मंत्री राम वर्मा आदि थे।
विज्ञापन