{"_id":"56eaf7de4f1c1b50248b48d5","slug":"building-rope-landing-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी के सहारे बिल्डिंग से उतरने की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी के सहारे बिल्डिंग से उतरने की ट्रेनिंग
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
डीपीएस में एडवेंचर कैंप के समापन पर पुरस्कार वितरित करतीं प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के साहसिक क्षमता के विकास हेतु चल रहे दो-दिवसीय एडवेंचर कैंप का गुरुवार को समापन हो गया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कैंप में छात्र-छात्राओं ने एक ओर जहां मैजिक शो का आनंद लिया तो वहीं दूसरी ओर कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को रैपलिंग (रस्सी के सहारे बिलि्ंडग से नीचे उतरना) फ्लाइंग फॉक्स (रस्सी के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना) कम्पास रीडिंग आदि विभिन्न प्रकार की रोमांचित कर देने वाली आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग के प्रति बच्चों में बहुत उत्साह दिखा। टैंट पिचिंग डेमो के अंतर्गत छात्रों ने रस्सी में गांठ बांधना, तंबू बनाना आदि क्रियाओं को सीखा। कैंप के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को कैंप की प्रायोजक कंपनी (लॉग आउट एट वर्क, नई दिल्ली) द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिए गए।
उप-प्रधानाचार्या नीना चक्कु, एस्टेट ऑफिसर एकत्व जैन और स्कूल के सभी सदस्य मौजूद थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं, स्कूल के सभी सदस्यों, अतिथिगणों एवं सभी अभिभावकों व कैंप के प्रायोजक को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।