फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Building rope landing training

रस्सी के सहारे बिल्डिंग से उतरने की ट्रेनिंग

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Building rope landing training
डीपीएस में एडवेंचर कैंप के समापन पर पुरस्कार वितरित करतीं प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के साहसिक क्षमता के विकास हेतु चल रहे दो-दिवसीय एडवेंचर कैंप का गुरुवार को समापन हो गया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
विज्ञापन


कैंप में छात्र-छात्राओं ने एक ओर जहां मैजिक शो का आनंद लिया तो वहीं दूसरी ओर कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को रैपलिंग (रस्सी के सहारे बिलि्ंडग से नीचे उतरना) फ्लाइंग फॉक्स (रस्सी के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना) कम्पास रीडिंग आदि विभिन्न प्रकार की रोमांचित कर देने वाली आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।   आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग के प्रति बच्चों में बहुत उत्साह दिखा। टैंट पिचिंग डेमो के अंतर्गत छात्रों ने रस्सी में गांठ बांधना, तंबू बनाना आदि क्रियाओं को सीखा। कैंप के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को कैंप की प्रायोजक कंपनी (लॉग आउट एट वर्क, नई दिल्ली) द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिए गए। 
विज्ञापन

उप-प्रधानाचार्या नीना चक्कु, एस्टेट ऑफिसर एकत्व जैन  और स्कूल के सभी सदस्य मौजूद थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं, स्कूल के सभी सदस्यों, अतिथिगणों एवं सभी अभिभावकों व कैंप के प्रायोजक को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed