फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   B.Tech student dies after collision with Max vehicle carrying milk

Hathras News: दूध लेकर जा रहे मैक्स वाहन की टक्कर से बीटेक छात्र की मौत

Thu, 04 Jan 2024 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student dies after collision with Max vehicle carrying milk
 प्रवीण कुमार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन  - फोटो : Samvad
दूध लेकर जा रहे तेज रफ्तार मैक्स वाहन की टक्कर बाइक सवार बीटेक छात्र प्रवीण कुमार (25) की मौत हो गई। हादसे में उनका छोटा भाई अंशुल भी घायल हुआ है। हादसे के बाद मैक्स चालक फरार हो गया।
विज्ञापन




प्रवीण गांव ढडौली निवासी ओमबाबू के पुत्र थे और विजय इंस्टीट्यूट मडराक अलीगढ़ से बीटेक कर रहे थे। बुधवार शाम वह बाइक से अपने छोटे भाई अंशुल के साथ कुछ सामान लेने के लिए आ रहे थे। गांव ढडौली-नवीपुर नगला आम के लिए जाने वाले मार्ग पर बने म्यान के पुल के पास इटर्नी रजबहे की पटरी पर दूध लेकर जा रहे एक मैक्स वाहन चालक ने बाइक सवार प्रवीण और अंशुल को टक्कर मार दी और वाहन लेकर फरार हो गया। अंशुल ने ग्रामीण व राहगीरों की मदद से हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन




परिजन दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसायन पर पहुंचे। जहां से प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, रास्ते में उनसे दम तोड़ दिया। गांव में बीटके के छात्र की मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड गई। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम का कहना है कि एक वाहन की टक्कर से एक बीटेक कर रहे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई है। उसका छोटा भाई भी घायल है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नही मिल पाई है।तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed