फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSP will soon emerge as a major party: Vishwanath

जल्द फिर से बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी बसपा : विश्वनाथ

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
BSP will soon emerge as a major party: Vishwanath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादाबाद। हमें बूथ स्तर तक पहुंचना है। आने वाले समय में फिर से बसपा बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। बसपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, शुभचिंतक पार्टी को मजबूती प्रदान करें, जिससे लोकसभा चुनाव में बसपा के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जीत सके। यह कहना है बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का।

पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विधानसभा स्तर पर प्रतिदिन दो बैठकों का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को बाईपास स्थित जैन पैलेस में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पहुंचकर गांव चलो अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनाव भी दमदारी से लड़ेंगी।
विज्ञापन


बैठक में विशिष्ट अतिथि सूरज सिंह मुख्य जोन को ऑर्डिनेटर अलीगढ़ मंडल, रनवीर सिंह को-ऑर्डिनेटर, शिव कुमार शास्त्री मुख्य जोन को-ऑर्डिनेटर अलीगढ़ मंडल, महेश कुशवाह मुख्य मंडल को-ऑर्डिनेटर अलीगढ़ मंडल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केसी निराला और संचालन जिला महासचिव जेपी सागर ने किया। इस दौरान वसीम ठेकेदार पूर्व सभासद, निसार अली, नाहर सिंह सुमन, विजय सिंह शिखरा, प्रमोद कुमार आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed