{"_id":"6542a3eba2aa12f066075641","slug":"bsp-will-not-form-alliance-with-any-party-but-with-the-people-vishwanath-hathras-news-c-56-1-sali1016-6797-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दल से नहीं, जनता से गठबंधन करेगी बसपा : विश्वनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी दल से नहीं, जनता से गठबंधन करेगी बसपा : विश्वनाथ
Thu, 02 Nov 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में वार्ता करते बसपा प्रदेशाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : Samvad
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव को बसपा पूरे दमखम से लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती स्पष्ट कर दिया है कि हमारा गठबंधन किसी भी दल से नहीं, बल्कि जनता से होगा। बसपा अकेले दम पर लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि बसपा का गठबंधन जनता से होगा। 2007 में तमाम दल गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन बसपा अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी। इसी तरह अब फिर से बसपा अपने दम पर जनता से गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरेगी। जनता से गठबंधन के बल पर हम लोकसभा 2024 के चुनाव को जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन बसपा पूरी मजबूती के साथ प्रदेश में गांव चलो अभियान चला रही है। अभियान के तहत प्रदेश की 403 विधानसभाओं में प्रतिदिन एक क्षेत्र और सेक्टर कमेटी की बैठक हो रही है। बूथ व सेक्टर कमेटी की समीक्षा भी हो रही है। बसपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। सर्व समाज को जोड़कर अधिक से अधिक सीट जीतने का काम किया जाएगा।। बातचीत के दौरान लक्ष्मीनारायण बंसल, जेपी सागर आदि मौजूद रहे।