{"_id":"68d91abf5b42f7f94b014d53","slug":"bsp-leader-threatened-in-the-name-of-rajesh-tonta-gang-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बसपा नेता को दी राजेश टोंटा गैंग के नाम से धमकी, रिपोर्ट दर्ज, धमकाने वाला पार्टी से किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बसपा नेता को दी राजेश टोंटा गैंग के नाम से धमकी, रिपोर्ट दर्ज, धमकाने वाला पार्टी से किया निष्कासित
Sun, 28 Sep 2025 04:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:54 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि राघवेंद्र चौधरी निवासी नगला अलगर्जी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा के वरिष्ठ नेता और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डॉ. अविन शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के वरिष्ठ नेता और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डॉ. अविन शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को राजेश टोंटा गैंग का सदस्य बताया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बसपा के ही एक कार्यकर्ता राघवेंद्र का नाम सामने आया है। बसपा ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में अवनि शर्मा ने बताया है कि 25 सितंबर की रात करीब 11.19 बजे राघवेंद्र चौधरी नाम के व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर कॉल किया और कहा कि वह राजेश टोंटा गैंग का सदस्य है। जल्द तुझे मरवा दूंगा।
अवनि शर्मा का कहना है कि वह भाई-भाई कहकर बात करते रहे, लेकिन वह व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। उसके बाद उसने व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे मेसेज किए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि राघवेंद्र चौधरी निवासी नगला अलगर्जी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह पार्टी का साधारण सदस्य था। डॉक्टर अविन शर्मा 2022 में सादाबाद विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।