{"_id":"69d7de859c79d008c50e9059","slug":"bsf-personnel-dies-of-heart-attack-in-train-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी को जा रहे बीएसएफ कर्मी की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत, अंतिम संस्कार कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी को जा रहे बीएसएफ कर्मी की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत, अंतिम संस्कार कल
Thu, 09 Apr 2026 10:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:45 PM IST
सार
बीएसएफ कर्मी के मौत की खबर सुनकर पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 अप्रैल् की सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
हार्ट अटैक
- फोटो : Adobe Stock Photo
विस्तार
हाथरस के मथुरा रोड स्थित ओड़पुरा निवासी बीएसएफ कर्मी अजय कुमार (56) की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अजय कुमार बीएसएफ की 134वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। मंगलवार को वह अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर से ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह यात्रा के दौरान वह ट्रेन में अचेत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
साथी जवान उन्हें झारखंड के के हजारीबाग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन