फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSA dismissed the teacher for got the job with fake certificates

Hathras: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले शिक्षक को बीएसए ने किया बर्खास्त, मुकदमा, वेतन रिकवरी के आदेश

Mon, 23 Jun 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

मुजाहिद हुसैन निवासी ढकिया पीरू थाना दिलारी जिला मुरादाबाद का चयन 12460 शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में हुआ था। उनकी नियुक्ति सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय बरामई ब्लॉक हसायन में की गई।

विज्ञापन
BSA dismissed the teacher for got the job with fake certificates
फर्जी शिक्षक बर्खास्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी करते हुए बीईओ को आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व नियुक्ति काल में प्राप्त वेतन की रिकवरी के भी आदेश दिए है। इस शिक्षक की तैनाती ब्लॉक हसायन के प्राथमिक विद्यालय बरामई में थी।

विज्ञापन


जारी आदेश में बीएसए स्वाति भारती ने कहा कि मुजाहिद हुसैन निवासी ढकिया पीरू थाना दिलारी जिला मुरादाबाद का चयन 12460 शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में हुआ था। उनकी नियुक्ति सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय बरामई ब्लॉक हसायन में की गई। भर्ती के आवेदन के दौरान प्रस्तुत किए गए शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेखों के सत्यापन के संबंध में बीए की अंक तालिका अनुक्रमांक 5027326 के सत्यापन के लिए बीएसए कार्यालय द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर नौ अगस्त 2024 को ऑनलाइन आवेदन किया गया। 
विज्ञापन


विवि की वेबसाइट पर इस शिक्षक की बीए अनुक्रमांक 5027326 की सत्यापन रिपोर्ट पांच अप्रैल 2025 को प्राप्त हुई। नियुक्ति पत्रावली का परीक्षण करने पर संज्ञान में आया कि नियुक्ति के समय प्रस्तुत बीए अनुक्रमांक 5027326 परीक्षा वर्ष 2012 की अंकतालिका के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्राप्त की गई थी। इससे प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि शिक्षक ने बीए फर्जी व कूटरचित अंकतालिका के आधार पर इस विभाग में नियुक्ति प्राप्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए कार्यालय से 29 अप्रैल 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। आरोपी ने आठ मई 2025 को बीएसए कार्यालय में अपना जवाब प्रस्तुत किया। यह साक्ष्य रहित व आधारहीन व असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद बीएसए कार्यालय ने 24 मई 2025 को अंतिम नोटिस जारी कर इस संबंध में अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा, लेकिन मुजाहिद हुसैन कोई जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके।

बीएसए कार्यालय से चार जून 2025 को आरोपी शिक्षक को इस संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक बार फिर अवसर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसपर बीएसए ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की।

फर्जी प्रमाणपत्रों से विभाग में नियुक्ति हासिल करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीईओ को आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व नियुक्ति काल में प्राप्त किए गए वेतन की रिकवरी करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। - स्वाति भारती, बीएसए, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed