{"_id":"6aef812c2ab66c5e8a0345db","slug":"brutally-beaten-spine-broken-no-report-filed-hathras-news-c-56-1-hts1004-156818-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेरहमी से पीटा, रीढ़ की हड्डी तोड़ी, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेरहमी से पीटा, रीढ़ की हड्डी तोड़ी, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
Sun, 08 Nov 2026 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। सासनी में युवक को बेरहमी से पीटकर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। पीड़ित की अपील पर कोर्ट ने सासनी पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस के कार्रवाई न करने पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी।
सासनी निवासी शब्बीर ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे मोहल्ले का ही युवक उनके बेटे सलामत को किसी काम से नानऊ रोड स्थित होटल के पास ले गया था। वहां पहले से ही तीन युवक और मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने मिलकर सलामत के साथ लाठी-डंडों से ऐसी क्रूरता दिखाई कि उसकी रीढ़ की हड्डी और दोनों हाथों की हड्डियां टूट गईं। इसके बाद आरोपी रात करीब 11 बजे सलामत को यह कहकर घर पर छोड़ गए कि वह ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुआ है।
शब्बीर ने बताया कि आरोपियों से पुरानी जान-पहचान होने और बेटे की गंभीर हालत के चलते उन्होंने पहले उनकी बात पर भरोसा कर लिया। उन्होंने बताया कि सलामत को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां वह कोमा में चला गया था। लंबे इलाज के बाद 10 सितंबर को जब सलामत को होश आया, तब उसने परिजनों को पूरी सच्चाई बताई। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।