{"_id":"68384e8f425a7d84730aa26e","slug":"brother-and-sister-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-car-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, एक युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, एक युवती घायल
Thu, 29 May 2025 05:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 05:40 PM IST
सार
शिवानी, मयंक पचौरी उर्फ कान्हा , कामिनी बाइक से सादाबाद आ रहे थे। सादाबाद पहुंचने से पहले ही रास्ते में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान एक अन्य कार भी इस कार से भिड़ गई।
विज्ञापन
मृतका बहन शिवानी और मृतक भाई मयंक पचौरी उर्फ कान्हा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद स्थित आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट 28 मई की दोपहर को कार ने बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि साथ बैठी अन्य युवती घायल हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव लहलर निवासी शिवानी (25) पुत्री निकोस पचौरी, मयंक पचौरी उर्फ कान्हा (18) पुत्र निकोस पचौरी, कामिनी (24) निवासी हसनपुर खंदौली 28 मई की दोपहर करीब एक बजे बाइक से सादाबाद आ रहे थे। कामिनी शिवानी की दोस्त थीं और उनकी अगले माह शादी थी। लिहाजा शिवानी अपने भाई के साथ कामिनी को लेकर सादाबाद में ज्वेलरी बुक करने जा रही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान सादाबाद पहुंचने से पहले ही रास्ते में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान एक अन्य कार भी इस कार से भिड़ गई। हादसे में बाइक चला रहे कान्हा उर्फ मयंक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुई शिवानी व कामिनी को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में शिवानी की भी मौत हो गई। कामिनी का उपचार आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, परिजनों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। हादसे में कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। शिवानी के शव को आगरा और कान्हा के शव को हाथरस पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार औश्र बाइक को कब्जे में ले लिया है।
फरवरी 2024 में हुई थी शिवानी की शादी
मृतक शिवानी की फरवरी 2024 में ही शादी हुई थी। उनकी ससुराल सादाबाद क्षेत्र के गांव बरौस में थी, इसलिए शिवानी की सहेली कामिनी अपनी शादी के लिए शिवानी व कान्हा के साथ सादाबाद से ज्वेलरी बुक करने जा रही थीं, लेकिन उनको क्या पता था कि ज्वैलरी बुक करने से पहले ही उनके साथ यह हादसा हो जाएगा। घटना के बाद शिवानी की ससुराल में भी कोहराम मच गया।