{"_id":"6499e68943de54a1e30c8287","slug":"broke-cctv-cameras-entered-the-house-and-threatened-women-sadabad-news-c-58-1-sali1023-431-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीसीटीवी कैमरे तोड़े, घर में घुसकर महिलाओं को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीसीटीवी कैमरे तोड़े, घर में घुसकर महिलाओं को धमकाया
Tue, 27 Jun 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:57 AM IST
सार
घर में सीसीटीवी लगवाने से पड़ोसी को इस कदर बौखलाए कि कैमरे भी तोड़ दिए। घर की महिलाओं से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी तक दे दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे तोड़ता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे के मोहल्ला मिर्जापाड़ा में एक व्यक्ति ने सुरक्षा के मद्देनजर घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। इस कारण पड़ोसी बौखला गए। आक्रोशित पड़ोसी और परिवार के अन्य सदस्यों ने कैमरे तोड़ दिए। बाद में घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर की महिलाओं को गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मोहल्ला मिर्जापाड़ा निवासी हबीब ने कोतवाली में मोहल्ला के सलीमउल्ला, उसके पुत्र समीर, पुत्री आलमा, सौबी, इमराना और मुबीना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन