{"_id":"6560e70d22ed1b6ef5055a4a","slug":"bride-temper-rises-before-the-wedding-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों से पहले दुल्हन का चढ़ा पारा: हवन कुंड मां के ऊपर फेंका, शादी से किया मना, इसलिए आया उसे गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों से पहले दुल्हन का चढ़ा पारा: हवन कुंड मां के ऊपर फेंका, शादी से किया मना, इसलिए आया उसे गुस्सा
Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
सार
दुल्हन की शादी 23 नवंबर रात सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला नवल निवासी एक युवक के साथ सादाबाद में हो रही थी। शादी के फेरों से पूर्व किसी बात को लेकर दुल्हन का पारा चढ़ गया तथा उसने हवन में प्रज्ज्वलि लकड़ियों और फिर कुंड को अपनी मां के ऊपर फेंक दिया।
विज्ञापन
शादी करने से मना कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी के फेरे लेने से पूर्व हवन कुंड को अपनी मां के ऊपर फेंकने वाली दुल्हन पहले से शादीशुदा है। इतना ही नहीं उसका 9 साल का एक बेटा भी है। दुल्हन के इस व्यवहार पर हर कोई हदप्रद हैं। कोई दुल्हन को तो कोई दुल्हन की मां को दोषी ठहरा रहा है।
विज्ञापन
थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी दुल्हन की शादी 23 नवंबर रात सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला नवल निवासी एक युवक के साथ सादाबाद में हो रही थी। शादी के फेरों से पूर्व किसी बात को लेकर दुल्हन का पारा चढ़ गया तथा उसने हवन में प्रज्ज्वलि लकड़ियों और फिर कुंड को अपनी मां के ऊपर फेंक दिया। इससे शादी समारोह में खलबली मच गई। दुल्हन ने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर टूंडला तक चर्चा है।
विज्ञापन
दुल्हन के गांव के लोगों ने बताया कि दुल्हन की करीब 10 साल पूर्व शादी आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हुई थी। पति से किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में तलाक हो गया था तथा दुल्हन के परिजन ने शादी में खर्च किए 10 लाख रुपये पति से ले लिए थे। पति से उसका नौ वर्ष का एक बेटा भी है। गांव वालों को नहीं पता उसकी दूसरी शादी हो रही है। न ही किसी ग्रामीण को शादी में ले जाया गया।
विज्ञापन