फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bride left four days after marriage, report filed against lover

Hathras News: शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन-प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Mar 2026 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 04 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bride left four days after marriage, report filed against lover
शादी के चार दिन बाद प्रेमी के साथ गई दुल्हन के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसने आने का आश्वासन दिया था। महिला के न लौटने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला पर नशीला पदार्थ देकर घर से जेवर व नकदी ले जाने का भी आरोप पति ने लगाया है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार की दोपहर को कोतवाली में शिकायत करते हुए युवक ने युवती पर आरोप लगाया था कि 25 फरवरी की देर रात वह अपने रिश्ते के चाचा के साथ चली गई है। युवक ने बताया कि पत्नी ने उसे अपने पास नहीं आने दिया था तथा चाकू दिखाकर धमकाया था।
विज्ञापन





बाद में दोनों परिवारों ने मिलकर समझौता कराया था, लेकिन 25 की रात को उसने नशीला पदार्थ खिलाया और जेवरात व नकदी लेकर निकल गई। लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात व 18 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि महिला व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed