फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bride arrived in the village by helicopter

Hathras News: दिल्ली से विदा होकर हेलीकॉप्टर से गांव में आई बहू, देखने के लिए उमड़ी भीड़, मोबाइल में कैद किए पल

Sun, 26 Apr 2026 09:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 26 Apr 2026 09:42 PM IST
सार

गांव में पहली बार कोई दुल्हन हे लीकॉप्टर से विदा होकर आई है, जिससे यह पल सभी के लिए यादगार बन गया। ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

विज्ञापन
bride arrived in the village by helicopter
गांव मड़नई में बहू को लेकर उतरा हेलीकॉप्टर - फोटो : स्वयं

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र के गांव मड़नई में 26 अप्रैल को एक युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर हेलीकॉप्टर से पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने गांव में दस्तक दी, पूरे इलाके में उत्साह की लहर दौड़ गई। हेलीपैड के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन के उतरते ही लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


गांव मड़नई निवासी उत्तर रेलवे में कार्यरत डॉ. सोमवीर चौधरी की शादी 25 अप्रैल को दिल्ली में संपन्न हुई थी। अपनी शादी को खास बनाने और गांववासियों को अनोखा तोहफा देने के उद्देश्य से उन्होंने दुल्हन रानी को हेलीकॉप्टर से गांव लाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहली बार कोई दुल्हन हे लीकॉप्टर से विदा होकर आई है, जिससे यह पल सभी के लिए यादगार बन गया। ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। पूरे गांव में इस अनोखी शादी की चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed