फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Branch broken due to truck collision

Hathras News: ट्रक की टक्कर से टूटी टहनी, किशोरी सहित दो घायल

Sun, 01 Sep 2024 05:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 05:49 AM IST
सार

ट्रक नगला रति की ओर से हसायन की तरफ आ रहा था। गांव छीतीपुर के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ की टहनी ट्रक की टक्कर से टूट गई। टहनी की चपेट में आकर मोपेड सवार ज्ञान सिंह व वहां खड़ी एक किशोरी घायल हो गई।

विज्ञापन
Branch broken due to truck collision
ट्रक की टक्कर लगने से सड़क पर पड़ी पेड़ की टहनी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव छीतीपुर के पास नगला रति मार्ग पर ट्रक की टक्कर से टूटी पेड़ की टहनी से मोपेड सवार युवक व एक किशोरी घायल हो गई। ग्रामीणों ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटी टहनी
विज्ञापन

31 अगस्त की दोपहर एक ट्रक नगला रति की ओर से हसायन की तरफ आ रहा था। गांव छीतीपुर के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ की टहनी ट्रक की टक्कर से टूट गई। टहनी की चपेट में आकर मोपेड सवार ज्ञान सिंह व वहां खड़ी एक किशोरी घायल हो गई। ग्रामीणों ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, ट्रक की टक्कर से उपकेंद्र हसायन से गांव जाऊ के फीडर के लिए जा रही लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed