फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brainstorming on taking out Ramyatra in National Poet Sangam's Google Meet

राष्ट्रीय कवि संगम की गूगल मीट में रामयात्रा निकालने पर हुआ मंथन

Wed, 02 Jun 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on taking out Ramyatra in National Poet Sangam's Google Meet
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कवि संगम की अखिल भारतीय बैठक गूगल मीट पर संपन्न हुई। जिसमें देश के 25 प्रांतों के 84 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य राष्ट्रीय अधिकारी सम्मिलित हुए। कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने सभी इकाइयों का आह्वान किया कि अब पूरी सुरक्षा सावधानी रखते हुए राम यात्रा के लिए कमर कस लेनी चाहिए। पूरे देश में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। देश ही नहीं विदेशों में राष्ट्रीय कवि संगम की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
उन्होंने कहा इन दिनों सोशल मीडिया पर गतिविधियां कराने के लिए नई-नई योजना बनानी चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अशोक बत्रा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा है स्थिति सामान्य होने लगी है, हमें भी अपनी योजनाओं की रूपरेखा पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। उसके बाद महामंत्री महेश कुमार शर्मा ने कवि संगम के पूर्व संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र कोहली एवं डॉ. कुंवर बेचैन तमिलनाडु प्रांत के अध्यक्ष प्रदीप दास, अवध प्रांत के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्र एवं दिवगंत कवियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सभी प्रांतों के अध्यक्ष एवं महा मंत्रियों ने बताया कि इन दिनों सेवा कार्य और सोशल मीडिया गोष्ठी कराने में सभी सक्रिय हैं। बैठक के प्रारंभ में पंजाब के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज कौशिक मां शारदे की वंदना की। राष्ट्रीय कवि संगम श्री राम वन गमन यात्रा की शुरुआत श्रीलंका से अयोध्या तक 40 दिनों में संपन्न होगी। बैठक में हाथरस के जिला संयोजक आशु कवि अनिल बोहरे प्रभारी दक्षिण भारत उपस्थित रहे। इसकी पूरी जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम हाथरस के सह जिला मीडिया प्रभारी युवा कवि रविकांत सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed