{"_id":"64eb9cb1a104d61ee201a4d1","slug":"boy-dies-due-to-current-running-in-fan-sasni-news-c-259-1-ssn1001-255-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पंखा चलाने के लिए बोर्ड में लगाया प्लग, करंट से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पंखा चलाने के लिए बोर्ड में लगाया प्लग, करंट से बालक की मौत
Mon, 28 Aug 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:27 AM IST
सार
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौआ निवासी अजय बघेल का पांच वर्षीय बेटा करन व घर पर तीन साल का बेटा दुष्यंत सुबह पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया और अचेत हो गया।
विज्ञापन
करन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौआ में रविवार की शाम को पंखे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौआ निवासी अजय बघेल का पांच वर्षीय बेटा करन व घर पर तीन साल का बेटा दुष्यंत सुबह पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया और अचेत हो गया।
विज्ञापन
करन की हालत देख सभी सन्न रह गए। आनन-फानन उसे नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। करन की मौत की खबर मिलते ही मां सुमन देवी अचेत होकर गिर पड़ी। पिता अजय भी बिलखने लगे। देर शाम बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन