{"_id":"661926c1e6de904f5509a6f5","slug":"bought-nomination-papers-for-14-candidates-in-hathras-on-the-first-day-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: हाथरस में नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन इन 14 उम्मीदवारों के लिए पर्चे खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: हाथरस में नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन इन 14 उम्मीदवारों के लिए पर्चे खरीदे
Fri, 12 Apr 2024 05:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 05:49 PM IST
सार
पहले दिन भाजपा उम्मीदवार अनूप वाल्मीकि के लिए नामांकन प्रपत्र के चार सेट, सपा उम्मीदवार जसवीर सिंह के लिए चार सेट , बसपा उम्मीदवार हेमबाबू धनगर के लिए तीन सेट, संयुक्त समाजवादी दल के प्रत्याशी हरि प्रकाश आर्य के लिए नामांकन प्रपत्र लिए। वहीं छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन प्रपत्र लिए।
विज्ञापन
हाथरस में नामांकन पत्र लेते हुए
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। हाथरस लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन दलीय व निर्दलीय उम्मीदवारों ने 14 नामांकन प्रपत्र लिए हैं। हालांकि प्रमुख दलीय पार्टी के उम्मीदरवारों के समर्थकों ने तीन व चार-चार के सेट लिए। हालांकि प्रथम दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका।
विज्ञापन
नामांकन प्रकिया के शुरू होते ही पहले दिन नामांकन प्रपत्रों को लेने के लिए दलीय प्रत्याशियों के प्रस्तावक व निर्दलीय प्रत्याशी खुद ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार अनूप वाल्मीकि के प्रस्तावक सुनील वर्मा ने नामांकन प्रपत्र के चार सेट, सपा उम्मीदवार जसवीर सिंह के प्रस्तावक राम नारायण काके ने चार सेट , बसपा उम्मीदवार हेमबाबू धनगर के प्रस्तावक बनी सिंह ने तीन सेट , संयुक्त समाजवादी दल के प्रत्याशी हरि प्रकाश आर्य के प्रस्तावक ओमप्रकाश सिंह ने नामांकन प्रपत्र लिए। वहीं छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन प्रपत्र लिए। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
पहले दिन ये नामांकन पत्र खरीदे गए
- हरि प्रकाश आर्य पुत्र डोरी लाल- संयुक्त समाजवादी दल
- अनूप वाल्मीकि पुत्र लाहोरी - भारतीय जनता पार्टी ।
- दिनेश साईं पुत्र कालीचरन - निर्दलीय।
- रविकांत आर्य पुत्र गौरी शंकर आर्य - निर्दलीय।
- जयपाल पुत्र शिव कुमार - निर्दलीय ।
- राजपाल सिंह पुत्र भूदेव प्रसाद - निर्दलीय
- जसवीर वाल्मीकि पुत्र रणजीत सिंह - समाजवादी पार्टी।
- शुभम पुत्र जसवीर वाल्मीकि - निर्दलीय।
- राकेश अहेरिया पुत्र हरि नाम सिंह - निर्दलीय
- जयवीर सिंह पुत्र बाबूराम पार्टी - पिछड़ा दलित मुस्लिम न्याय मोर्चा।
- बहादुर सिंह पुत्र मनोहर लाल - जय जवान किसान नौजवान संविधान पार्टी।
- राजेंद्र कुमार पुत्र संतोष कुमार - मौलिक अधिकार पार्टी।
- घनश्याम पुत्र लीलाधर - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी ।
- हेमबाबू धनगर पुत्र जेपी धनगर - बहुजन समाज पार्टी।
- अधिसूचना 12 अप्रैल
- नामांकन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल
- नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल
- नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 अप्रैल
- मतदान 7 मई
- मतगणना 4 जून