फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Boring land sank, trolley-pumpset got stuck in the pit

Hathras News: बोरिंग की जमीन धंसी, ट्रॉली-पंपसेट समा गया गड्ढे में, किसान बाल-बाल बचा

Sat, 30 Sep 2023 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:30 PM IST
सार

अचानक खेत में बना बोरिंग जमीन में धंस गया और पूरा पंपसेट ट्रॉली सहित जमीन के अंदर समा गया। यह देखकर किसान भयभीत हो गए। किसान बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Boring land sank, trolley-pumpset got stuck in the pit
जमीन धसने से इसी गड्ढे में समा गया सिंचाई का सारा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव इंद्रनगर सिकतरा के माजरा ज्ञानपुर में एक किसान के खेत की जमीन पर बने बोरिंग की जमीन धंसने से ट्रॉली पंपसेट अंदर समा गए और किसान बाल-बाल बच गया। क्षेत्र में जमीन धंसने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले पिछले वर्ष गांव बाण अब्दुलहईपुर में वर्तमान प्रधान के खेत की जमीन धंसने के दौरान भैंस अंदर समा गई थी। 

विज्ञापन


गांव ज्ञानपुर निवासी राजवीर सिंह सिंह पुत्र सांवरे निवासी शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से 20 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में बने बोरिंग पर ट्रॉली और पंपसेट रखकर धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


अचानक खेत में बना बोरिंग जमीन में धंस गया और पूरा पंपसेट ट्रॉली सहित जमीन के अंदर समा गया। यह देखकर किसान भयभीत हो गए। किसान ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अनीता देवी व उनके पति ठाकुर उदय प्रताप सिंह को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed