फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bolero lost control and overturned, woman and her nephew died, five injured

Hathras News: अनियंत्रित होकर पलटी बुलेरो महिला और भतीजे की मौत, पांच घायल

Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bolero lost control and overturned, woman and her nephew died, five injured
कार दर्घटना के बाद कोतवली में बैठे मृतकों के परिजन। संवाद - फोटो : samvad
थाना क्षेत्र में गांव असदपुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे वृंदावन से एटा जा रही बोलेरो कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला और कार चला रहे उनके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान महिला सरोज देवी (60) पत्नी अवधेश निवासी गांव खंगारपुर, एटा और सरोज के भतीजे सत्यम (25) पुत्र विमल निवासी शीतलपुर के रूप में हुई है। अन्य घायलों में सार्थक (5) पुत्र कुलदीप निवासी खंगारपुर, अर्णव (6) पुत्र हरिकृष्ण निवासी बिचपुरी, पूजा (50) पत्नी हरिकिशन बिचपुरी, प्रीति (40) पत्नी सुनील खुशीपुरा अतरौली, निर्भय पुत्र हरिकिशन निवासी गांव बिचपुरी निधौली एटा एवं राखी पत्नी उपेंद्र निवासी खंगारपुर घायल हो गए। राखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई, अन्य पांच को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अवधेश का पुत्र प्रशांत वृंदावन स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और सरोज बृहस्पतिवार को उससे मिलने के लिए गई थी। कार उनका भतीजा सत्यम चला रहा था। कार सवार लोग भी इनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह प्रशांत से मिलने के साथ वृंदावन में घूमने भी गए और हादसे के वक्त वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ एटा हाईवे पर गांव असदपुर के पास सत्यम बोलेरो पर नियंत्रण को बैठा और रफ्तार तेज होने के कारण वह सड़क किनारे जाकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह ने बताया कि हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed