{"_id":"6a91ed5c7ae67c80750bdfdd","slug":"body-of-a-young-man-found-near-the-old-sp-office-hathras-news-c-56-1-hts1004-153434-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुराने एसपी दफ्तर के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुराने एसपी दफ्तर के पास मिला युवक का शव
Sat, 29 Aug 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
पुराने एसपी कार्यालय के पास शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक शराब पीने का आदी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह लिवर फटने से अत्यधिक खून बहना सामने आई है।
युवक सुबह से रमनपुर वाली सड़क पर साइड में पड़ा था। राहगीर आते-जाते उसे देख रहे थे, लेकिन शराबी समझकर किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पास के ही दुकानदारों ने जब देखा कि वह सुबह से उठ नहीं रहा तो पुलिस को खबर की गई। सुबह 11 बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप पर युवक के फोटो डाले गए। करीब तीन घंटे बाद शव की शिनाख्त किला गेट निवासी परवेज (35) के रूप में हुई।
सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह शॉक एंड हेमरेज आई है। लिवर फटने के कारण शरीर के अंदर अत्यधिक खून का स्राव हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।