{"_id":"6a19aeeb46d650cc630ed1cd","slug":"body-found-near-brick-kiln-on-salempur-road-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ईंट भट्ठे के निकट मिला शव, फैली सनसनी, मृतक के मुंह से आ रही थी कीटनाशक सेवन जैसी तेज गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ईंट भट्ठे के निकट मिला शव, फैली सनसनी, मृतक के मुंह से आ रही थी कीटनाशक सेवन जैसी तेज गंध
Fri, 29 May 2026 08:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 29 May 2026 08:51 PM IST
सार
ईंट भट्ठे के निकट शव मिला। मृतक के मुंह से कीटनाशक का सेवन करने जैसी तेज गंध आ रही थी, जिससे प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत होने की संभावना है।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर रोड पर एक ईंट भट्ठे के निकट 29 मई की दोपहर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। शव की काफी देर बाद शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त शव की शिनाख्त गांव ऊघई निवासी कप्तान सिंह 50 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के मुंह से कीटनाशक का सेवन करने जैसी तेज गंध आ रही थी, जिससे प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत होने की संभावना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। इधर, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन