फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Body found in the well remains unidentified.

Hathras News: बंबे में मिले शव की नहीं हुई पहचान

Sun, 21 Jun 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Body found in the well remains unidentified.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के नगला कलू और अल्हेपुर के बीच स्थित बंबे में शुक्रवार सुबह मिले अज्ञात शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त न होने के कारण उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया जा सका है। पुलिस पहचान के प्रयासों में लगातार जुटी हुई है।
विज्ञापन

शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी जानकारी एकत्र कर रही है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर मृतक का विवरण और फोटोयुक्त पंपलेट चस्पा कराए हैं। इसके अलावा पहचान संबंधी सूचना देने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। पुलिस संभावित गवाहों और हाल ही में लापता हुए व्यक्तियों के परिजनों से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

चंदपा कोतवाल योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम लगातार शिनाख्त के प्रयास कर रही है। विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द पहचान होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed