{"_id":"639782d4ab611a3c931dee27","slug":"board-of-trade-sent-memorandum-to-cm-in-protest-against-gst-raid-hathras-news-ali306800923","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जीएसटी के छापे के विरोध में व्यापार मंडल ने सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जीएसटी के छापे के विरोध में व्यापार मंडल ने सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जीएसटी टीम के छापे के विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि जीएसटी पंजीयन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी लाते समय यह घोषणा की गई थी कि भविष्य में किसी भी तरह के सर्वे नहीं होंगे लेकिन जीएसटी नियमों में तरह-तरह के परिवर्तन किेए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है। इस तरह से प्रदेश के व्यापारी को चोर श्रेणी का मान लिया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वे, छापे तत्काल रोके जाएं। जीएसटी में पंजीकरण कराने के उद्देश्य से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कैंप आयोजित कर व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकरण दिए जाएं। ज्ञापन भेजने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल, नगर अध्यक्ष धीर अग्रवाल, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, कृष्णगोपाल, प्रेम सिंह, मोहन बघेल, केसी महाशय आदि शामिल हैं। संवाद