{"_id":"60a6adc98ebc3e34fb48896f","slug":"board-examinees-await-examination-hathras-news-ali263547243","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना संक्रमण की वजह से न केवल स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई चौपट होकर रह गई है, बल्कि सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार परीक्षा टलने से परीक्षार्थी अपने भविष्य को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं। उनको परीक्षा की तारीखों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।
वर्ष 2020-21 यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 25,859 और इंटरमीडिएट के 22877 सहित कुल 48,736 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। परीक्षा के लिए तारीख और कार्यक्रम भी जारी हो गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने परीक्षाएं स्थगित कर दीं।
अभी तक परीक्षा की तारीखों और उनके भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, जबकि नये सत्र की शुरुआत का समय भी निकला जा रहा है। ऐसे में परीक्षार्थी यह सोचकर परेशान हैं कि आखिर परीक्षा होंगी भी या नहीं। हालांकि शासन स्तर पर 10वीं के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने की चर्चा भी चल रही है।
विज्ञापन
- परीक्षा कार्यक्रम तो शुरू में ही जारी हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा स्थिति को स्थगित कर दिया गया। अभी भी परीक्षा को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं, ऐसे में काफी परेशान हैं।
रवि, 12 वीं के छात्र, आरपीएम कॉलेज
- पता नहीं कि कब हमारी परीक्षा होगी। परीक्षा की स्थिति स्पष्ट हो तो आगे की पढ़ाई शुरू होगी। इसको लेकर हम काफी परेशान हैं। हमें तो सबसे ज्यादा आगे की पढ़ाई की चिंता हो रही है।
सौम्य, छात्र सीबीएसई 12वीं