फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   blood component and sepration unit

हाथरस : नहीं आए उपकरण, चालू नहीं हो पाई रक्त अवयव इकाई

Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
blood component and sepration unit
हाथरस : ब्लड बैंक में रक्त अवयव यूनिट के लिए बनाया गया कक्ष। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अभी तक बीसीएसयू ( ब्लड कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट) (रक्त अवयव इकाई) शुरू नहीं हो पाई है। शासन ने इसे मई माह के पहले सप्ताह में क्रियाशील करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक इसके उपकरण नहीं भेजे हैं। अभी तक यह भी तय नहीं है कि ब्लड बैंक में यह उपकरण कितने दिन में आ जाएंगे।
जिले के बागला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले एक दशक से ब्लड बैंक है, लेकिन यहां केवल रक्त ही मरीजों को मिलता है। रक्त के अवयव जैसे आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेट्लेट्स मरीजों को नहीं मिलते। ऐसे में इमरजेंसी में यहां मरीजों के सामने काफी काफी परेशानी हो जाती है। मरीज को इसके लिए निजी चिकित्सक के यहां जाना पड़ता है या फिर जिले के बाहर। पिछले दिनों शासन ने जिले में रक्त अवयव इकाई के लिए बजट भेजा। इसके तहत यहां ब्लड बैंक में ही अलग से भवन स्थापित करा दिया गया।
विज्ञापन

तदुपरांत शासन ने यह निर्देश दिया कि मई के पहले सप्ताह में इस यूनिट को क्रियाशील कर दिया जाए। इसके लिए जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देशित किया गया। अब भवन पूरी तरह से तैयार है, लेकिन इस यूनिट के उपकरण अभी तक नहीं भेजे गए हैं। अभी जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेट्लेट्स के लिए निजी चिकित्सकों या फिर जिले के बाहर ही जाना पड़ रहा है। अभी तय भी तय नहीं है कि कब तक यह उपकरण आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त कंपोनेंट व सेपरेशन यूनिट का भवन तैयार है। सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। केवल उपकरणों के आने का इंतजार है। जैसे ही उपकरण आ जाएंगे। वैसे ही यहां यहां यूनिट क्रियाशील हो जाएगी।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed