फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Black marketing of rice from a truck that left FCI warehouse

Hathras News: एफसीआई गोदाम से निकले ट्रक से चावल की कालाबाजारी

Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of rice from a truck that left FCI warehouse
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम से निकलने वाले राशन वाले चावल की शहर में कालाबाजारी हो रही है। सोमवार देर रात गोदाम से निकले ट्रक से चावल चोरी हो रहा था। सूचना पर ट्रक चालक व गिरोह का एक व्यक्ति चावल के बोरे मौके पर छोड़कर भाग गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चावल को कब्जे में ले लिया और कोतवाली सदर में तहरीर दे दी।
विज्ञापन




आगरा रोड कलवारी के पास एफसीआई का गोदाम है। यहां से चावल व गेहूं को ट्रकों के जरिये राशन डीलरों तक पहुंचाया जाता है। डिप्टी आरएमओ की देखरेख में खाद्यान्न के बोरे ठेकेदार के सुपुर्द किए जाते हैं। इसके बाद ठेकेदार की जिम्मेदारी इस खाद्यान्न को राशन डीलरों तक पहुंचाने की होती है।
विज्ञापन

रोजाना यहां से खाद्यान्न लेकर 10 से 12 छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं। सोमवार की रात को एफसीआई गोदाम से 481 बोरे चावल के एक ट्रक से निकाले गए। एफसीआई के बाहर आते ही चालक ने कलवारी रोड पर ट्रक को रोक लिया। यहां पहले से ही एक मोपेड पर व्यक्ति मौजूद था। ट्रक चालक ने एक बोरा नीचे फेंक दिया, जिसे व्यक्ति मोपेड पर रख रहा था। तभी यहां कुछ व्यक्ति पहुंच गए और विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना दी। पूर्ति अधिकारी ने डिप्टी आरएमओ राजीव वर्मा को घटना की जानकारी दी। राजीव वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक चालक व मोपेड सवार मौके से भाग गए थे। ट्रक को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंच गई।

डिप्टी आरएमओ ने सड़क पर पड़े एक बोरे को नजदीक के ही राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने मोपेड को कब्जे में ले लिया। डिप्टी आरएमओ ने ट्रांसपोर्ट करने वाली फर्म नव दुर्गा ट्रांसपोर्ट, गोरखपुर को सूचना दी, जिसके बाद फर्म संचालक ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली सदर में तहरीर दी है।


--



ट्रक से चावल के बोरे उतारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो एक बोरा सड़क पर पड़ा मिला। ट्रक चालक इसे बेचने का प्रयास कर रहा था। ठेकेदार ने चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। इधर मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है।

-राजीव वर्मा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed